
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टेस्टिंग एवं टीकाकरण, छठ पर्व के लिए विधि व्यवस्था, लोक शिकायत एवं अन्यान्य की बैठक समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत की गई।*
1. जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि टीकाकरण के प्रथम डोज में बक्सर जिला 72% के साथ राज्य में द्वितीय स्थान पर है।
2. 28 अक्टूबर को होने वाले टीकाकरण महाअभियान के संबंध में 60000 (प्रथम एवं द्वितीय डोज) का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें बक्सर नगर परिषद 19411, डुमरांव नगर परिषद 11622 का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमरांव को वार्ड वाइज जहां पर द्वितीय डोज के लिए कैंडिडेट ज्यादा संख्या में हो वहां स्पेशल साइट बनाने का निर्देश दिया गया।
3. ब्रह्मपुर के लिए 10345, चक्की के लिए 2103, चौगाई के लिए 1953, डुमराव के लिए 15864, इटाढी के लिए 4795, सिमरी के लिए 3581, राजपुर के लिए 6498 लक्ष्य रखा गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया।
4. जिला पदाधिकारी महोदय ने रेलवे स्टेशन एवं वीर कुंवर सिंह सेतु पर कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
5. पुलिस अधीक्षक बक्सर ने मध निषेध के संबंध में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा उत्पाद निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी चेकपोस्टों पर शराबबंदी पर सख्त कार्रवाई करने एवं साथ ही साथ नदी के किनारे नाव के माध्यम से निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
6. पुलिस अधीक्षक महोदय ने वांछित अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आने वाले किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
7. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष को शांति समिति के सदस्य एवं छठ घाट समितियों के साथ बैठक कर सभी सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
8. पुलिस अधीक्षक बक्सर ने कहा कि छठ पूजा अवसर पर सभी पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश दिया।
9. जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर डुमरांव एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को खतरनाक घाटों को चयनित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
10. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि पटाखा बेचने के संबंध में होलसेल विक्रेता एवं रिटेलर दुकानदारों को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा तथा साथ ही स्टॉक के संबंध में पंजी संधारित करना होगा।
11. जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को छठ घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नदी के जलस्तर को ध्यान में रखते हुए बैरीकेटिंग करने का निर्देश दिया।
12. जिला पदाधिकारी महोदय ने एनडीआरएफ की टीम को तैयार रखने एवं गोताखोरों की पर्याप्त संख्या रखने के लिए प्रभारी आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
13. जिला पदाधिकारी महोदय ने महत्वपूर्ण घाटों पर कंट्रोल रूम बनाने एवं उसके साथ स्वास्थ्य टीम को तैयार रखने एवं का निर्देश दिया।
*जिला पदाधिकारी महोदय ने अग्निशमन को भी तैयार रहने का निर्देश दिया।