Fri. Jun 19th, 2026

जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन’04 नवम्बर राष्ट्रीय नदी दिवस के अवसर पर गंगा समग्र बक्सर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर “नदी उत्सव दिवस’ के रुप में मनाया गया।इसको लेकर शुक्रवार को रामरेखाघाट पर गंगा आरती एवं किला मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके तहत प्रातः श्री रामलीला समिति व गंगा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 9 बजे रामलीला मंच के किनारे अशोक, महोगनी,आंवला इत्यादि प्रजातियों का पौधारोपण गंगा समग्र के जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता के नेतृत्व एवं रामलीला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा व गंगा समग्र सह संयोजक अजय वर्मा ने संयुक्त रुप से किया। वहीं दूसरी तरफ रामरेखा घाट पर गंगा आरती का आयोजन आरती आयाम के प्रमुख रामस्वरूप अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई. और संचालन जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता व जिला सह संयोजक अजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रुप से की।इस दौरान आरती के पश्चात लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता व जिला सहसंयोजक अजय वर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि आज ही के दिन 4 नवंबर 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। इसके साथ ही नदी को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्त करने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त गंगा नदी घाटी प्राधिकरण गठित करने का फैसला लिया था।आज के दिन गंगा समग्र द्वारा पुरे देश में ‘नदी उत्सव दिवस’ के रुप में मना रहा है। गंगा समग्र पिछले कई वर्षों से कुल 15 आयामों पर कार्य करती आ रही है, जिसमें आरती, जल निकास चिकित्सा जैविक कृषि, गंगाश्रित आयाम, शिक्षण, विधि, संचार, संपर्क, वृक्षारोपण, गंगा सहायक नदी, तालाब, घाट इत्यादि प्रमुख है। आयामों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है। पदाधिकारी द्वय ने कहा कि नदियां हमारे लिए केवल जल का स्रोत भर ही नहीं, बल्‍क‍ि हमारी संस्‍कृत‍ि का एक बेहद महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा हैं। हमारी संस्‍कृति में नदियों को मां के समान मानकर पूजा की जाती नदियों के प्रति हर भारतीय का मन श्रद्धा से पूरित रहता है। इसके बावजूद भी नदियां आज संकट में हैं। बदले दौर में लोगों को नदियों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्‍कृति से अवगत कराने और जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा सहित बहुआयामी उद्देश्‍यों को लेकर गंगा समग्र गंगा एवं सहायक नदियों समेत प्रत्येक जल श्रोत जैसे पोखरा,सरोवर, कुआँ इत्यादि की सुरक्षा व संरक्षा के लिए कार्य कर रही है। गंगा को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक मनुष्य का परम कर्तव्य है। इसके प्रति भी लोगों में जागरुकता भी जरुरी है। इस दौरान गंगा घाट पर लोगों से किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने गंगा किनारे बसे लोगों से अपने घरों का गंदा पानी गंगा मे नहीं गिराने की अपील भी की गई और सामुहिक रुप से गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया। गंगा आरती में गंगा समग्र के जिला संयोजक हरिशंकर गुप्ता, जिला सह संयोजक अजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश संगम, नगर संयोजक बसंत कुमार, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी आदित्य चौधरी, रामनारायण गोंड, गंगा आरती के मुख्य पुजारी मोती बाबा, कृष्ण कुमार वर्मा, शैषनाथ तिवारी, राजकुमार गुप्ता, अनील जी, तुषार राज गुप्ता, अनिकेत राज के अलावे अन्य लोग भी मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!