Sun. Jun 7th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस स्थल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। शीघ्र ही यहाँ लेजर शो के माध्यम से बक्सर की आध्यात्मिक, पौराणिक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक कथाओं को दिखाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के विशेष प्रयास से पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से यहां पर लेजर शो आदि की व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि विभिन्न घाटों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रामरेखा घाट पर्यटन के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले पर्यटकों को लेजर शो देखने को मिलेगा। इसके माध्यम से वे बक्सर की संस्कृति से अवगत होंगे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सर्किट हाउस में एसडीएम एवं जिला योजना पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बक्सर एवं डुमरांव अनुमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!