श्री अश्विनी कुमार चौबे माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण भारत सरकार सह सांसद बक्सर की अध्यक्षता में थर्मल पावर प्लांट परियोजना की प्रगति संबंधित, गतिरोध के समाधान, R&R एवं CSR फंड से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।*
*कंपनी के स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण माननीय मंत्री के द्वारा खेद व्यक्त किया गया। साथ ही माननीय मंत्री के द्वारा पावर प्लांट में आ रहे हैं गतिरोध को दूर करने हेतु कंपनी (SJVN) के प्रतिनिधि को जिला प्रशासन बक्सर से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या के समाधान पर बल दिया गया। इसी आलोक में रेलवे कॉरिडोर एवं वाटर पाइप लाइन परियोजना में आ रहे गतिरोध को दूर करने हेतु संबंधितों को निर्देशित भी किया गया।*
*बैठक में बताया गया कि 70 लाख रुपए की लागत से सदर अस्पताल बक्सर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना एसजेवीएन के सहयोग से कराया गया है। साथ ही कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं एसजेवीएन के स्तर से बाल विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य की कार्रवाई की जा रही है।*
*R&R एवं CSR फंड से होने वाले सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया।*
*बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, मुख्य अभियंता लघु सिंचाई विभाग, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, संबंधित कंपनियों के सीईओ, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।