Tue. Apr 21st, 2026

किशोर न्याय ( बालको की देखरेख और सरंक्षण) अधीनियम, 2015 के अधीन विधि का उलंघन करने वाले बालकों के सम्बंध मे शक्तियों का प्रयोग करने और उसके कृत्यों का निर्वहन करने के लिए, जिला अंतर्गत स्थापित किशोर न्याय परिषद, बक्सर का अब नये स्थान से संचालन प्रारंभ।**माननीय जिला एव सत्र न्यायाधीश, बक्सर; माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बक्सर एवम् प्रभारी जिला पदाधिकारी, बक्सर ने किया उद्घाटन।**माननीय अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश, प्रथम; माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार; माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, असैनिक सल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह समन्वयक, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकरी, सहायक निदेशक, जिला बाल सरंक्षण इकाई/ दिव्यांगजन सशक्तिकरण , जिला अभियोजन पदाधिकरी, सहायक अभियोजन पदाधिकरी, अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ सचिव/ महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर; पैनल अधिवक्ता, किशोर न्याय परिषद, बक्सर एवम अन्य कर्मी/पदाधिकरी रहे उपस्थित।**ज्ञात हो कि किशोर न्याय परिषद, बक्सर का संचालन डीएवी विद्यालय के सामने डीआरसीसी-जेल पइन रोड पर स्थित भवन के प्रथम तल पर प्रारंभ हो गया है। वर्तमान मे परिषद के बगल मे जीविका कार्यलय संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!