

सेंट्रल जेल बक्सर में 35 कैदियों को गौ पालन हेतु जेल अधीक्षक श्री राजीव कुमार के द्वारा सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम किया गया। यह प्रशिक्षण दस दिनों से चल रहा था। यह प्रशिक्षण पंजाब नेशनल बैंक के आरसेटी बक्सर द्वारा 35 कैदियों को गौ पालन एवं वर्मी कंपोस्ट के लिए दिया गया। इस प्रशिक्षण से वे अपने जीविका पार्जन हेतु स्वरोजगार कर सकेंगे । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक जे के वर्मा, जेलर बक्सर, आरसेटी डायरेक्टर मनीष कुमार, आराधना एवं अब्दुल मौजूद थे। अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि अगला प्रशिक्षण दिसंबर में मशरूम उत्पादन हेतु करवाया जाएगा।*