Wed. Apr 22nd, 2026

किला मैदान बक्सर में दीयों को पैकेट में रखती महिलाएं

*प्रसाद स्वरूप दीयों का किया जा रहा है वितरण: अश्विनी चौबे*

– इन दीयों से अयोध्या जी में भगवान श्री राम का पराक्रमी स्वरूप बनाया गया था

बक्सर।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि
बक्सर संसदीय क्षेत्र में श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या जी मे श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हर घर दीया उपलब्ध कराया जा रहा है। इन 14 लाख दीयों से अयोध्या जी में भगवान श्रीराम का पराक्रमी स्वरूप उकेरा गया था। अब प्रसाद के रूप में इन दीयों को सिद्धाश्रम बक्सर के गांव में पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
सभी से आह्वान भी किया जा रहा है कि अयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घरों में दीया जलाकर दीपावली मनाएं भगवान अपने जन्मभूमि पर वापस आ रहे हैं।
इस अवसर पर रामरेखा घाट पर भी सीधा प्रसारण के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। 1 लाख दीयों से भी रामरेखा घाट भी जगमग होगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सदियों के इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। भगवान श्री रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो रहे हैं। इसे लेकर पूरे उत्सव का माहौल है। बक्सर में अलग तरह का उत्साह है। भगवान की प्रथम कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर रही है। इसे यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!