आज कायस्थ परिवार के संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में कायस्थ परिवार नामक संस्था का वर्षगांठ धुमधाम से मनाया गया
उक्त अवसर पर कायस्थ परिवार के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा समाज के वरिष्ठ जनो को सम्मानित किया गया साथ ही समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया!
बता दें कि कायस्थ परिवार संस्था का स्थापना आज ही का दिन किया गया था और उसी दिन से लगातार अपने समाज के धरोहर को उनके जन्म दिन व पूण्यतिथि पर विभिन्न कार्यो के तहत याद किया जाता रहा है ! इस अवसर पर कायस्थ परिवार के सुरेन्द्र लाल, राजेश सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, जयप्रकाश, सौरभ सिन्हा, सतीश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सुनिल लाल,विपिन लाल, रौशन लाल, विकास श्रीवास्तव, मनोरंजन लाल, विनय श्रीवास्तव, मदन लाल, वैदेही श्रीवास्तव, सत्यम शास्त्री,अनामिका श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव के अलावे अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे!