बक्सर जिला कांग्रेस कमीटी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध संसद में बयान देने वाले भारत के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष किया गया एवं शहर के मुख्य बाजार होते हुए विशाल जुलूस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाल कर अमित शाह मुर्दाबाद अमित शाह इस्तीफा दो संविधान बचाओ देश बचाओ के नारे से आम जनमानस को उजागर किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए संविधान विरोधी अमित शाह मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए राष्ट्रपति से मांग किया कि अबिलंब गृह मंत्री को बर्खास्त करें जिसने भारत के संविधान को बदलने एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध षडयंत्र रचने का काम किया है वैसे गृह मंत्री को मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने कहा कि देश में जिस प्रकार से संविधान पर आक्रमण सत्ता शासन द्वारा किया जा रहा है यह भारत के आम नागरिक के अधिकारों से वंचित करने का प्रयास हो रहा है ऐसे में गृह मंत्री ने जो वक्तव्य दिया है यह भारत के लिए और भारतीय संविधान के विरुद्ध है जिसे तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त होना चाहिए पुतला दहन कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा व डॉ सत्येंद्र ओझा ने कहा कि संविधान विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है आम जनता के अधिकारों को हनन किया जा रहा है पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता मे मुख्य रूप से भोला ओझा त्रिलोकी नाथ मिश्रा वरिष्ठ नेता वार्ड पार्षद संतोष उपाध्याय त्रिजोगी नारायण मिश्रा संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे अजय यादव एनएसयूआई नेता ईसान त्रिवेदी बब्बन तुरहा विमल तुरहा सुनील तुरहा बिनोद ओझा उपेंद्र ओझा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।।