Mon. Apr 20th, 2026

एम्स पटना जाकर कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने वाले सात कोविड-19 वैक्सीन फ्रंटियर योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र, बुके एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने उदबोधन में सातों योद्धाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे वैक्सीन को आमजनों के लिए उपलब्घ कराने में मदद मिलेगी। सकारात्मक माहौल बनाने में भी इसका काफी योगदान होने की बात बताई गई। कोविड वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। इसे बिल्कुल सुरक्षित बताया गया। कोविड-19 वैक्सीन फ्रंटियर योद्धाओं के नाम हैं- बक्सर से शैलेश कुमार राय, पिता- श्री ओम प्रकाश राय, नावानगर से श्रीमती प्रमिला देवी, पिता- श्रीराम विष्णु सिंह, नावानगर से श्रीमती मालती कुमारी, पिता-श्रीराम प्रसाद शर्मा, चौसा से श्री पिन्टु यादव, पिता- रामाशीष यादव, बक्सर से महेन्द्र प्रसाद शर्मा, पिता- सिदेश्वर शर्मा, नावानगर से अमित कुमार, पिता-अनिल कुमार एवं डुमराँव से श्री अजय राय, पिता- श्री ब्रजन राय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!