
बक्सर. छठ घाटों को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने मे सहयोगात्मक कार्य के लिए जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के टीम लीडर सुंदरम कुमार को नगर परिषद बक्सर द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि लोक आस्था के महापर्व छठ में सुंदरम कुमार पारा विधिक स्वयंसेवक , एनएसएस टीम लीडर सह ब्रांड एंबेसडर बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी बक्सर द्वारा अपने स्वयंसेवकों को लेकर सभी छठ घाटों पर एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने के हेतु प्रयासरत रहे हैं। जिसको लेकर नगर परिषद बक्सर द्वारा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया है। सुंदरम ने बताया कि पारा विधिक स्वयंसेवक , एनएसएस टीम लीडर सह ब्रांड एंबेसडर बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी बक्सर के होने के नाते सामाजिक दायित्व है कि समाज के साथ देश राज्य और अपने जिले के लिए साथ कंधे से कंधा मिला कर चलूं , हालांकि हमें जैसे ही छठ घाटों पर एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त घाट बनाने की जानकारी मिली तो अपने स्वयंसेवकों के साथ देशहित में लग गया और आगे भी ऐसे कार्यों में हिस्सा लेने की भरपूर कोशिश करता रहुंगा।