Tue. Aug 11th, 2026

चकरहंसी में गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन किया गया। भारतीय नस्ल की देसी गाय को माल्यार्पण कर तिलक लगाकर विधिवत हिंदू रीति रिवाज से पूजा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग जिला सह संयोजक अमित पांडे ने किया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में बोलते हुए श्री पांडे ने कहा कि देसी गाय भारत की आर्थिक रीढ़ थी। प्राचीन काल में गाय से ही भारत आर्थिक मजबूती होती थी वेदों में भी गाय के महत्व पर प्रकाश डाला गया है कहा जाता है कि गाय के शरीर में 56 कोटी देवताओं का वास होता है, जिस घर में देशी गाय होती है उस घर में दरिद्रता नहीं आती है। यदि देसी गाय की मन से सेवा किया जाए तो कभी कोई रोग नहीं हो सकता है ,यदि असाध्य रोग हुआ भी होगा तो देसी गाय की सेवा करने, उसके पीठ पर हाथ सहलाने प्यार से खिलाने पिलाने पर रोग स्वतह् समाप्त हो जाता है ।उन्होंने आम लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने घर में देसी नस्ल की गाय को पालने तथा उसके दूध देने की क्षमता खत्म होने पर भी कसाई को बिक्री नहीं करें, बल्कि अपने द्वार पर हीं मर जाने दे। वही प्रखंड के बलिहार में भी गोपाष्टमी के अवसर पर पूजन किया गया तथा गाय के गुणों का विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर प्रांत सह सत्संग प्रमुख कन्हैया जी पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र भूषण ओझा, मंत्री संजय राय, जय शंकर राय ,अरविंद जी ,चकरहंसी पंचायत मुखिया छोटू सिंह ,उप मुखिया सरोज यादव ,सरपंच बंटी सिंह, उपसरपंच मृगेंद्र सिंह ,बजरंग दल के आलोक सिंह अजय सिंह रोशन सिंह अमित सिंह मंगल यादव सुरेश पांडे गुंडू पांडे यती पांडे और बच्चन जी मिश्रा उपस्थित थे। वही दुल्लहपुर पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया ,उप मुखिया गोलू सिंह ,सरपंच अच्छेलाल राम आदि लोग उपस्थित थेराजपूर—-+– राजपूत प्रखंड के खीरी में विश्व हिंदू परिषद के पंचायत अध्यक्ष कैलेंडर त्रिकोण के अध्यक्षता में गो पूजन आयोजित किया गया जहां पर एक देसी गाय की पूजा कर उनके संवर्धन गाय से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया श्री त्रिगुण ने गाय के गुणों की बखान करते हुए कहा कि देसी गाय में ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है वह जितना ऑक्सीजन लेती है उतना ही अक्सीजन शरीर से छोड़ती है देसी गाय के गोबर घर में लिपने से कीटाणुओं का नाश हो जाता है देसी गाय के मूत्र का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी नहीं होती है यदि कैंसर हो भी जाए तो उसको ठीक करने की क्षमता देसी गाय के गोमूत्र में होती है इस अवसर पर बिहिप के मंत्री गणेश दुबे जय शंकर दुबे उमेश चौबे लालन त्रिगुण मुन्ना त्रिगुण बंटी त्रिगुण बबुआ त्रिगुण आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!