बक्सर । जिला मुख्यालय के नजदीक पड़री हरिकिशुनपुर मोड़ के पास प्रस्तावित इस्कॉन मंदिर परिसर में निर्मित प्रभुपाद आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य एवं दिव्य रूप में मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के इस प्राकट्य/अवतरण दिवस को भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। शुद्ध आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया यह महामहोत्सव कई मायनों में चर्चा का विषय बना। संध्या आरती से शुरू इस कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध करने वाला कर्ण प्रिय कीर्तन, प्रवचन,गर्भगृह से लेकर मंदिर का सजावट तो आनंदित करने वाला था ही।
भगवान के अवतरण के बाद उनका पूरे भक्तिभाव से पुजारी एवं भक्तों द्वारा विभिन्न प्राकृतिक द्रव्य पदार्थ से अभिषेक, 56 भोग का अर्पण, महाआरती एवं कीर्तन के साथ भक्ति भाव में डूबे भक्तों द्वारा नृत्य ने सबको अति आनंद की अनुभूति प्रदान की।
अंत में उपस्थित सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों को महाप्रसाद खिलाया गया।
यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंधक राजा गोविंद दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बक्सर इस्कॉन के परामर्शदात्री एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ रमेश कुमार एवं इस्कॉन बक्सर के लिए समर्पित भक्त एवं कार्यकर्ता ओंकार दास के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहतास गोयल,शैलेन्द्र सिंह, विकास यादव, संतोष गुप्ता,उदय जी,आकाश, प्रेम प्रकाश, मनमोहन दास, अनिल जायसवाल, सत्येन्द्र जी,रोहित, विशाल,सोनू, रामचंद्र, राजकुमार,फाइटर सिंह,लक्ष्मण जी की भूमिका भी सराहनीय रही।