Sat. Sep 19th, 2026

ई किसान भवन,बक्सर में 30 युवक व युवतियों को बनाया जा रहा हुनरमंद
बक्सर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा),बक्सर द्वारा ई किसान भवन,बक्सर के सभागार में दिन बुधवार को बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत मशरुम उत्पादक लघु उद्यमी विषय पर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक(आत्मा) श्री मनोज कुमार ने किया। श्री मनोज कुमार ने कहा कि आत्मा,बक्सर का मुख्य उदेश्य कृषि व कृषि से सम्बद्ध विषयों पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में विभाग की महत्वाकांक्षी योजना बिहार कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत मशरुम विषय पर तीन सौ अस्सी घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मशरुम उत्पादन वर्तमान परिवेश में काफी लाभप्रद है। इसके उत्पादन के लिए खेत की जरुरत नहीं होती है, जिसके कारण भूमिहीन लोग भी बड़ी आसानी से इसकी खेती कर आकर्षक आय अर्जित कर सकते हैं।
प्रशिक्षण का उदेश्य: श्री मनोज कुमार ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनायें हैं जिसमें बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए आत्मा द्वारा मशरुम विषय पर आयोजित प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रशिक्षण में मशरुम उत्पादन की सभी प्रक्रियाओं कोे सैद्धाॅंतिक एवं प्रायोगिक रुप से बताया जायेगा। इसके लिए दो प्रशिक्षण प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जिसमें मनोज कुमार चैधरी एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं। पाठ्यक्रम समाप्ति उपरांत प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने के उपरांत बेरोजगार युवक स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं तथा आत्मनिर्भर की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। खासकर ग्रामीण युवाओं, युवतियों एवं भूमिहीन लोगों के लिए मशरुम उत्पादन वरदान साबित हो रहा है। मौके पर उप परियोजना निदेशक-सह-प्रभारी पदाधिकारी,बीएसडीएम बेबी कुमारी, सहायक निदेशक,प्रक्षेत्र शेखर किशोर, आत्माकर्मी विकास कुमार राय, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, दीपक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी रविरंजन तिवारी, सुधन राम, राधा प्रसाद पाल, बिना कुमारी, मीना देवी, नेहा शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!