
बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार के लिए आत्मा द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 30 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
बक्सर: बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत मशरुम उत्पादक लघु उद्यमी विषय पर तीन सौ अस्सी घंटे का प्रशिक्षण देने की योजना है। यह प्रशिक्षण ई किसान भवन,बक्सर के परिसर में दिनांक 01 मार्च 2023 से शुरु होगा। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक श्री मनोज कुमार ने बताया कि मशरुम उत्पादक लघु उद्यमी विषय पर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक युवक एवं युवतियाॅं सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम अथवा एटीएम से संपर्क कर अपना आवेदन दिनांक 25 फरवरी 2023 तक उपलब्ध करा सकते है।
बीएसडीएम द्वारा मशरुम उत्पादक लघु उद्यमी कोर्स की भूमिका: बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार करने के लिए प्रशिक्षण नितांत आवश्यक है। इसके लिए बीएसडीएम द्वारा संचालित मशरुम उत्पादक लघु उद्यमी विषय पर तीन सौ अस्सी घंटे का सैद्धाॅंतिक एवं प्रायोगिक स्मार्ट क्लास कराया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा में उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र निर्गत किया जायेगा।
प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु योग्यता: इच्छुक युवक एवं युवतियाॅं प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु न्यूनतम योग्यता मैट्रिक का प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो एवं एक हजार सुरक्षित धनराशि अपने साथ लेकर सम्बंधित बीटीएम एवं एटीएम से संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए प्रखंड स्तर पर बीटीएम एवं एटीएम से संपर्क हेतु मोबाईल नंबर
क्रम प्रखंड नाम पदनाम संपर्क सूत्र
1 बक्सर अजय कुमार सिंह बीटीएम 8252473347
2 राजपुर अभिषेक कुमार एटीएम 7002649726
3 इटाढ़ी विवेकानंद उपाध्याय एटीएम 9456819009
4 चौसा जितेन्द्र सिंह मौर्य एटीएम 9155693420
5 सिमरी राजेश कुमार राय बीटीएम 7753955956
7 चक्की कमलेश शर्मा एटीएम 9936813683
8 केसठ प्रफुल कुमार एटीएम 9454019109
9 नावानगर मनोज कुमार चैधरी एटीएम 9358417764
10 ब्रम्हपुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह एटीएम 8789282241
11 चौगाई ब्रजेश शर्मा एटीएम 7532930863