आचार्य शिवपूजन सहाय के पैतृक गांव उनवांस में आचार्य शिवपूजन सहाय आयोजक समिति के संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता श्याम नारायण पाठक एवं संचालन गोविन्द सिंह व अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया बैठक में समिति के द्वारा निर्णय लिया गया कि सहाय जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह सम्मानित कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें मंच के साथ-साथ शिक्षाविद वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजित कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि सहाय जी के पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ प्रदेश के दिग्गज नेता मंत्री भी उपस्थित होंगे तथा आयोजित कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है तथा श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम दिनांक 21 जनवरी 2025 को उनवांस गांव में 10:00 बजे दिन से किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से राजेश सिन्हा विपिन लाल सुखदेव राय सुनील सिंह बबलू लाल विनोद शुक्ला रजनीकांत गुप्ता अनिल सिंह मंटू उपाध्याय मो० अजहर बिट्टू सिंह भोला सिंह रामसागर सिंह हरि जी श्रीवास्तव संजय सिंह अमरेन्द्र चंद्रवंशी राजेश यादव उपस्थित रहे।