Thu. Apr 23rd, 2026

केंद्रीय कारा बक्सर में जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति बक्सर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल, माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा अपराध से पीड़ित परिवार के बीच राशि वितरण कार्यक्रम की गई।*

*जिला पदाधिकारी ने संबोधन में कहा कि जो व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हैं एवं आपराधिक गतिविधि में शामिल होने के कारण कारा में आते हैं। तब सश्रम कारावास के अंतर्गत उन्हें श्रम कराया जाता है। उन्हें श्रम के बदले जो राशि मिलता है उसमें से कुछ हिस्सा अपराध से पीड़ित परिवारों को दिया जाता है। यह कार्य प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत किया जाता है।*

*जिला स्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण न्यास बिहार पटना के आदेशानुसार केंद्रीय कारा बक्सर में संसीमित बंदियों के अपराध से पीड़ित परिवार के पुनर्वास हेतु पीड़ित परिवार के कुल 102 सदस्यों के मध्य राशि 36,72,763.00 रूपये का रेखांकित चेक हस्तागत कराया गया।*

*इसके अतिरिक्त केंद्रीय कारा बक्सर में बंदियों के बीच साक्षरता एवं विभिन्न विषयों पर इंटरनेट, रिकॉर्ड वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण एवं शिक्षक प्रदान करने हेतु स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। साथ ही RSETI बक्सर द्वारा प्रशिक्षित 35 बंदियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।*

*केंद्रीय कारा बक्सर के पुस्तकालय में बंदियों के पठन पाठन हेतु कुल 150 पुस्तके जिला पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा वितरित किया गया।*

*कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर, उप निदेशक प्रोबेशन बक्सर, अधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर, प्रोबेशन पदाधिकारी बक्सर, प्रोबेशन पदाधिकारी सासाराम, अधीक्षक महिला मंडल कारा बक्सर एवं जिला सामान्य शाखा प्रभारी बक्सर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!