Wed. Jul 29th, 2026

नालसा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आज माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर अंजनी कुमार सिंह द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 मई 2024 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी -सह – उपाध्यक्ष जिला प्राधिकार, बक्सर, पुलिस अधीक्षक – सह- सदस्य जिला प्राधिकार, बक्सर के साथ अपने न्यायालय प्रकोष्ठ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में माननीय जिला जज अंजनी कुमार सिंह द्वारा उपस्थित जिले के एक्सक्यूटिव पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में हम लोगों ने लगभग दो हजार मुकदमों का निष्पादन का लक्ष्य रखा है। इस कार्य हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के माननीय सदस्य सचिव द्वारा प्रतिदिन लोक अदालत में निष्पादन हेतु चयनित वादों की सूची की मॉनिटरिंग की जा रही है। हमारे जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ता, सभी पारा विधिक स्वयंसेवक, कार्यालय कर्मी, व न्यायालय के सभी कर्मचारी युद्ध स्तर पर मामलो के निष्पादन हेतु लगे हुए हैं। आप सभी उपस्थित पदाधिकारियों से भी हम यह आशा करते हैं कि आप अपने-अपने कार्यालय में या आपके कार्यालय के कार्य क्षेत्र में आने वाले वाद यथा बिजली, बीएसएनएल, माप तौल, श्रम विभाग, वन विभाग, सर्विस मैटर, विद्युत विभाग, सर्टिफिकेट केस, ग्राम कचहरी के सुलहनिय वाद , बैंक से संबंधित मामले के सुलह के आधार पर निष्पादन हेतु पक्षकारों को प्रेरित करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यह निर्देश दें कि वे इस लोक अदालत में पक्षकारों को नोटिस जारी कर सुलह करवाने हेतु प्रेरित करें। हम लोगों के द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग दो हजार मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में पूर्ण सहयोग करें। साथ ही इसी परिपेक्ष में द्वितीय बैठक माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह- सचिव, जिला प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा विधिक सेवा सदन भवन में कार्यालय में कार्यरत पैनल अधिवक्ता साथ ही पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ की गई। जिसमें पूर्व से बनाए गए वाद के पक्षकारों को निर्गत किए गए नोटिस के बारे में उन्होंने जायजा लिया। तत्पश्चात उन्होंने दोनों पक्षकारों को अपने – अपने क्षेत्रों के पक्षकारों को न्यायालय के द्वार तक आने हेतु प्रेरित करने को भी कहा। मौके पर उन्होंने सभी पैनल अधिवक्ताओं से कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले किसी भी प्रकार से, किसी भी तरह का कोई फीस ना लें, जिससे कि उन्हें यह लगे कि हमारे जिले में भी एक ऐसी अदालत भी है जिसमें कोई फीस नहीं लगती है एवं हम आपसी सुलह के आधार पर अपने मुकदमे का निपटारा करवा सकते हैं। मौके पर पैनल अधिवक्ता, बक्सर एवं ज़िला बार संघ के सचिव बिंदेश्वरी पांडे, पैनल अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार, आरती राय, दीपिका केसरी, आनंद रंजना, किरण कुमारी एवं अन्य पारा विधिक सेवक में सरोज चौबे, सुंदरम कुमार, राहुल मिश्रा, नेहा कुमारी, कंचन कुमारी, नीतू कुमारी एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!