
धर्म जागरण समन्वय विभाग दक्षिण बिहार प्रान्त के संयोजक माननीय अरुण जी की अध्यक्षता में विश्वामित्र धाम बक्सर से हरिहर नाथ धाम मुक्ति नाथ धाम को जाने वाली सास्कृतिक शोभा यात्रा निकालने को लेकर संघ कार्यालय बक्सर में बैठक की गयी!
बैठक में राजाराम बाबा आश्रम नया बाजार बक्सर से शोभा यात्रा 4 मई 2023 को सुबह 7 बजे निकालने को लेकर धर्म जागरण समन्वय विभाग के विभाग संयोजक शैलेश राय, जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव, जिला विधि प्रमुख सुमन कुमार श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, महिला जिला प्रमुख अमृता देवी, अभिनंदन सिंह, विमल सिंह, विनोद जी, अरुण जी, एवं अनय पदाधिकारी, सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया, साथ ही शोभा यात्रा के पूर्व संध्या पर नाथ बाबा घाट पर 1000 द्वीपों से गंगा आरती एवं धर्म सभा करने का भी निर्णय लिया गया!