
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई 2023 को विधिक सेवा सदन एवं व्यवहार न्यायालय, बक्सर में किया जाएगा l इसकी तैयारी हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा प्रतिदिन सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। इस परिपेक्ष में आज बक्सर जिले सभी थाना अध्यक्षों के साथ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के प्रकोष्ठ में एक बैठक आहूत की। जिसमें लगभग दो हजार मामलो का निपटारा सुलह के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करवाने का लक्ष्य रखा गया l बैठक में सभी न्यायालय से आए हुए सुलहनिए वादों की सूची के आधार पर बनाए गए दोनों पक्षकारों के नोटिस को सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। साथ ही इन सभी से यह भी कहा गया कि वें निजी तौर पर इन सभी नोटिस को पक्षकारों तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही पक्षकारों तक पहुंचने वाले व्यक्ति को न्यायालय में आकर अपने वाद को सुलह करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्हें यह बताएं कि आपके जिले में एक ऐसी अदालत भी है जिसमें बिना किसी फीस के, वकील के आपके अपने मुकदमों का निपटारा आपसी सुलह के आधार पर हो सकता है।