आई ई एस एम बक्सर ने डायरेक्टर डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय एवं अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व एस डी एम माननीय धीरेन्द्र मिश्रा साहब का गर्म जोशी के साथ सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में बिदाई समारोह मनाया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के सैकड़ों पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । यह बिदाई समारोह बहुत ही गम भरा हुआ नजर आया कारण की सभी सैनिकों के द्वारा आंखों से अश्रु ही छलकते नजर आए । डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय , अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी एवं आई ई एस एम के जाबाज वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र,मोमेंटो, बुके एवं माल्यार्पण द्वारा पूर्व एस डी एम साहब को सम्मानित किया गया , अपने संबोधन में मेजर पी के पाण्डेय ने बताया कि हम सैनिकों के प्रति एस डी एम साहब का प्यार अवर्णीय रहा । इन्होंने सैनिकों की हर समस्याओं को गहराई से सुना और उसका निवारण भी करते थे । अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ने बताया कि माननीय धीरेन्द्र मिश्रा साहब हमारे सैनिकों की जटिल से जटिल समस्याओं को सदैव निवारण किया । मिशाल के तौर पर इन्होंने सैनिक का अनाथ बच्चा कमलेश चौबे जो अज्ञानतावश ट्रेनों में भीख मांगकर गुजारा करता था उसे पेंशन दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई । उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि हमें बहुत अफसोस है कि साहब बक्सर से भागलपुर चले गए परंतु खुशी है कि ए डी एम बनकर गए । हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि पुनः बक्सर डी एम बनकर आएं । सैनिकों की प्यार पाकर माननीय धीरेन्द्र मिश्रा साहब फूले नहीं समाए उन्होंने बार बार यही दोहराते रहे कि बक्सर आई ई एस एम की एकता और कार्य करने की क्षमता को कभी भुलाया नहीं जा सकता । ऐसा संगठन हमें और कही देखने को नहीं मिला । उन्होंने बताया कि पी सी डी ए के द्वारा आई हुई स्पर्श जागरूकता टीम के अधिकारियों ने मंच से घोषणा किए थे कि अगर आई ई एस एम बक्सर की तरह देश का हर संगठन सैनिक वेलफेयर का कार्य करता रहे तो कोई भी सैनिक अपने वेलफेयर से अछूता नहीं रहेगा । हम कही भी रहेंगे आई ई एस एम बक्सर को नहीं भूलेंगे और हमारा मार्ग दर्शन जारी रहेगा । अंत में भारत माता की जय और धीरेन्द्र मिश्रा जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गूंजता रहा । आई ई एस एम के जाबाज सैनिकों द्वारा पूर्व एस डी एम साहब को गोदी में उठाकर गाड़ी में बैठाया गया । मौके पर उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा , कैप्टन संजय पाठक, कैप्टन श्री निवास सिंह, सूबेदार मेजर आर बी सिंह, सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, सूबेदार मेजर आई डी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह ,नायब सूबेदार बलि राम मिश्रा, नायब सूबेदार धनंजय दुबे, कैप्टन आर सी पाल, सूबेदार मेजर शिवमुनि राय, भरत मिश्रा राम नाथ सिंह, नायब सूबेदार हरे राम ओझा, नायब सूबेदार धर्म राज त्रिपाठी , राधा मोहन राय, पवन सिंह , श्री चंद्रजीत सिंह, हरिहर सिंह, ललन चौबे, नारद यादव , तारा बाबू, गणेश सिंह, एल बी राय, सुरेश सिंह, सुदामा प्रसाद, श्री किशन लाल,उमा शंकर शर्मा , संजय सिंह, वीरांगना रिंकी देवी, उर्मिला देवी, एवं कौशल्या देवी ।
सूबेदार हरेंद्र तिवारी