Fri. Apr 17th, 2026

बड़े अपार हर्ष के साथ कहना है की आज 7 अप्रैल 2026 कों बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मुवमेंट बक्सर द्वारा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में नव नियुक्त डाक्टर पल्वी चौबे एवम डाक्टर मनीषा मेहता को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया. ई सी एच एस बक्सर में यह सम्मान समारोह मनाने का मुख्य कारण था हमारे सैकड़ों सैनिकों और विरंगनाओं कों हो रही भीड़ और परेशानियों कों देखते हुए निर्णय लेना पड़ा. 19 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 का दिन बहुत ही कठिनाइयों का रहा क्योंकि इस दौरान एक भी डाक्टर ई सी एच एस बक्सर में कार्यरत नहीं थे जिससे रेफरल और कोई भी दवाइयां नहीं मिल रही थी. हमारे सैनिक काफी परेशान थे परन्तु आई ई एस एम, बक्सर जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने जनरल शशांक शेखर मिश्रा ( सेवा निवृत ) कों पत्र लिखें और जनरल शशांक मिश्रा साहब ने जी ओ सी सब एरिया दानापुर और एम डी साहब से बात कर बक्सर में दोनों डाक्टर कों बहाल कराया. आई ई एस एम बक्सर अपने दस हजार पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं कों धैर्य धारण करने के लिए हार्दिक धन्यबाद दिए और आगे और बेहतर कार्य करने का आग्रह किए. ओ आई सी ई सी एच एस बक्सर कर्नल डी एन सिंह ने सभी सैनिकों कों बहुत बहुत धन्यबाद दिए और दोनों डाक्टर और दंत चिकित्सक ने भी हर तरह की सुबिधाएं देने का आश्वासन दिए. अपने आप कों सम्मानित पाकर दोनों डाक्टर ने काफी खुशियाँ जाहिर की और आई ई एस एम बक्सर कों एक अनुशासित यूनियन बताते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिए.सभी सैनिकों ने भारत माता की जय, सैनिक एकता जिंदाबाद जनरल शशांक शेखर मिश्रा जिंदाबाद और आई ई एस एम जिंदाबाद की गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गूंजयमान कर दिए. मौके पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र तिवारी,सभापति बी एन पाण्डेय,उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष आर बी सिंह, उप सभापति द्वारिका पाण्डेय, डुमराँव अनुमंडल अध्यक्ष कमलेस्वर राय, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष अलख नारायण श्रीवास्तव,संयोजक राम नाथ सिंह,उप संयोजक भरत मिश्रा, सूबेदार जैनेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह, श्री किशन लाल, परशुराम राय, शेष नाथ मिश्रा, उप तकनीकी ऑफिसर श्री राम यादव, श्री कान्त सिंह यादव,, मीडिया प्रभारी सुदामा प्रसाद, कैप्टन आर सी पाल, सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह, ललन चौबे, कैप्टन तारकेश्वर पाण्डेय, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, राधा मोहन राय, सुनील सिंह, पेट्टी ऑफिसर संतोष पाण्डेय, बिनोद मिश्रा, पारस नाथ राय, संजय सिंह, जग नारायण साहू, लाल बिहारी प्रसाद एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!