राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) बक्सर के द्वारा दिनांक 11 जून 2025 से 15 दिनों (90 घंटे) का कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्रीय कारा बक्सर में संसीमित 30 बंदियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कारा एवं सुधार सेवाएँ गृह विभाग (कारा), बिहार सरकार द्वारा दस कंप्यूटर सेट बंदियों के प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराया गया है।
विदित हो कि दिनांक 11.06.2025 को श्री अरविन्द कुमार चौधरी भा०प्र०से० अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग बिहार के द्वारा आदर्श केन्द्रीय कारा, बेऊर, पटना, केन्द्रीय कारा, बक्सर एवं शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में बंदियों के कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
अधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर के द्वारा बताया गया कि बंदियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले बंदियों को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) बक्सर के द्वारा लेवल-2 स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।