एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के चर्चित एवं युवा उम्मीदवार आनन्द मिश्रा का नामांकन आज दिनांक 17.10.25 को बक्सर के किला मैदान से निकल कर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंच बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया।
नामांकन के पहले किला मैदान बक्सर में नामांकन सभा आयोजित किया गया था। जिसमें बक्सर विधानसभा के हरेक क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में माताऐं और बहनों के आगे झुक कर प्रणाम किया और आशिर्वाद लिया।
नामांकन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और संचालन का कार्य शिव जी खेमका ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने बक्सर को बिहार के मानस पटल पर उद्धृत करने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि मैं नामांकन कर आपका चेहरा मात्र भर हुं, ऐ चुनाव आप सभी माताओं, बहनों, भाईयों तथा अभिभावक आप सभी को लड़ना है।
हम कोशिश करेंगें की हम ऐसा काम करें की भविष्य में आपके सामना होने पर मुझे शर्मीन्दा ना होना पड़े।
सभा में एनडीए के सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ता और नेता के साथ साथ हजारों की संख्या में मतदाता पहुंचे थे।