Fri. Aug 7th, 2026

शुभ दिन अक्षय तृतीया दिन शुक्रवार को एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी बक्सर लोकसभा 33 के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी का हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हुआ भव्य नामांकन। तय कार्यक्रम के अनुसार बक्सर गोलंबर से रोड शो करते हुए शहर के बीचो-बीच ठठेरी बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक ,ज्योति चौक ,अंबेडकर चौक होते हुए भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता काफिले के रूप में अपने प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के साथ समाहरणालय गेट तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं के रणभेदी स्वर “मोदी मिथिलेश जिंदाबाद” के नारे से बक्सर गूंजायमान हो गया। नामांकन के बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के साथ आईटीआई मैदान में पहुंचे जहां रोड शो का काफिला सभा में तब्दील हो गया। जन आशीर्वाद सभा में बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,विजय सिंहा, मंगल पाण्डेय ,जीवन कुमार, प्रेम कुमार, अवधेश नारायण सिंह, ऋतुराज सिंह, श्रवण कुमार, दिलमणि देवी, जयकुमार सिंह, अशोक सिंह, अंजूम आरा, हरी सहनी, सीमांत शेखर युवा मोर्चा महामंत्री आदि सरीखे नेता उपस्थित थे। जन आशीर्वाद सभा की अध्यक्षता अशोक सिंह जिला अध्यक्ष जदयू तथा संचालन विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बक्सर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार ने कहा कि बक्सर के विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी ने मिथिलेश तिवारी को भेजा है। यहां आप मिथिलेश तिवारी को वोट कीजिएगा वहां नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन जाएंगे ।जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाएंगे और मिथिलेश तिवारी यहां के सांसद बन जाएंगे तो बक्सर का विकास कोई नहीं रोक सकता। आशीर्वाद सभा में ऋतुराज सिंहा राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि मिथलेश तिवारी एक कुशल संगठन कर्ता है ।इनके नेतृत्व में बक्सर आगे बढ़ेगा। मंगल पांडेय मंत्री बिहार सरकार ने कहा कि मिथिलेश तिवारी संगठन के पुराने एवं अनुभवी नेता हैं। इनके मार्गदर्शन में बक्सर बुलंदियों को छूएगा। प्रेम कुमार मंत्री बिहार सरकार ने अपने उद्बोधन में मिथिलेश तिवारी को भारी बहुमत से विजयी बनानें का आग्रह किया। जीवन कुमार एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गया ने कहां की मिथिलेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं होनहार नेता हैं ।इनके नेतृत्व में बैकुंठपुर विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचा था और अब बक्सर की बारी है। अशोक सिंह पूर्व विधायक रामगढ़ में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व का विकास हो रहा है और हमें उम्मीद है की मिथिलेश तिवारी की नेतृत्व में पूरे लोकसभा बक्सर का विकास होगा। दिलमणी देवी पूर्व बिधायक ब्रह्मपुर ने मिथिलेश तिवारी को भारी मतों विजयी बनानें का आह्वान किया। सुबह से शाम तक भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पुरी मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कुछ प्रमुख लोगों में बलराम कुशवाहा जिला अध्यक्ष हम, विंध्याचल सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष रालोसपा, अखिलेश सिंह जिला अध्यक्ष लोजपा,डा.स्वामी नाथ तिवारी, केदार तिवारी,राम कुमार सिंह, राजवंश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,निर्भय राय,इनृद्रलेश पाठक,पूनम रविदास, धनंजय राय, अनिल पांडेय, जयप्रकाश राय, चुन्नु सिंह,संत सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!