Sat. Apr 18th, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी का आगमन ब्रह्मपुर देकुली में हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताको द्धारा जोरदार स्वागत किया गया।यात्रा के क्रम में प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुर में बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात ब्रह्मपुर से विशाल काफिले के साथ बक्सर के लिए प्रस्थान किया।रास्ते में ढकाईच,नया भोजपुर,पुराना भोजपुर,दलसागर,पंडरी, बक्सर गोलम्बर सहित शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर भब्य स्वागत किया गया।इसी क्रम में वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह का माल्यार्पण और प्रणाम किया।तत्पश्चात प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी का बक्सर बगीचा उत्सव वाटिका में एनडीए के सभी घटकों के साथी और पदाधिकारियों के द्धारा भब्य स्वागत किया गया। विजय संकल्प सम्मेलन तथा स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा मंच संचालन का कार्य निर्भय राय महामंत्री द्धारा किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ तथा दिनारा के जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। स्वागत समारोह की भव्यता को फलीभूत होते देख सभी समर्थकों के चेहरे पर प्रसन्नता देखते बनती थी। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगा की मोदी जी के हुए नारों-“फिर एक बार मोदी सरकार”और “अबकी बार 400 पार* बक्सर की पावन धरती पर सच साबित होने जा रही है। बगीचा उत्सव वाटिका में विजय संकल्प सम्मेलन तथा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा कि मेरा सम्बन्ध बक्सर से बहुत पुराना है इसलिए बक्सर आना जाना हमारा अक्सर होता रहा है।अब मैं बक्सर परमानेंट के लिए आ गया हुं।आज से जिऊंगा आपके साथ और मरुंगा भी आपके साथ। मैं ऐलान करता हूं बक्सर के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं जनता से आह्वान करता हूं कि रात 12 बजे भी पुकारेंगे तो ऐ मिथलेश तिवारी हाजिर रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ के पूर्व भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,हम के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, रालोसपा के जिला अध्यक्ष विन्थयाचल कुशवाहा,बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, शम्भु सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,अशोक भट्ट शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,संतोष रंजन प्रदेश मंत्री, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सौरभ तिवारी,शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी, जयप्रकाश राय जिला अध्यक्ष भाजपा, विंध्याचल सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष , उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!