Sat. Apr 18th, 2026

आज दिनांक 1अप्रैल 2024 को सैनिक संघ बक्सर के निर्देशक डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब और संघ के सभी सैनिकों द्वारा ई सी एच एस में आए हुए नए डाक्टर पल्वी दुबे, सूबेदार होनरी कैप्टन बिशेंद्र सिंह, सूबेदार रिसेश्वर पाण्डेय, एवम मनीष कुमार जी का स्वागत समारोह अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया गया तथा विदाई के रूप में डाक्टर रंग नाथ तिवारी, सूबेदार जय कुमार चौबे, हवलदार जनार्दन तिवारी, और हवलदार जय राम सिंह को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । अपने वक्तव्य में ई सी एच एस के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी एन सिंह ने आने वाले सभी को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य को सराहना की । उन्होंने बताया की हमलोग सभी मिलकर इसे और बेहतर सुविधाएं देंगे । निर्देशक मेजर पी के पाण्डेय साहब ने बताया की रोगी और डाक्टर के बीच ताल मेल बहुत जरूरी है और डाक्टर का फर्ज बनता की रोगी को दवा के साथ साथ अपनी मधुर वाणी से भी खुश रखें। डाक्टर रंग नाथ तिवारी ने भी सैनिक संघ बक्सर को धन्यवाद देते हुए कहा की हमे सैनिकों की सेवा करने का स्वभाग्य प्राप्त था जो मेरे लिए गर्व की बात है । डाक्टर पल्वी दुबे ने बताया की हमारे लिए फक्र की बात है की मुझे देश के रक्षक सैनिक एवम सैनिक परिवार को सेवा करने का मौका मिला है । इसे हम अपने पूरी लगन के साथ निभाऊंगी ।मैडम के माता पिता भी डाक्टर है । जिस समय से ई सी एच एस खुला है उसी समय से कार्यरत हवलदार जनार्दन तिवारी ने बताया की हमने अपने कार्यकाल में रोगियों के चेहरे को पढ़ा था की रोगी चाहता क्या है जो उसकी इक्षा होती थी ओ करके दिया । सभी ने जनार्दन तिवारी एवम हवलदार जय राम सिंह की कार्यों की काफी सराहना की । जय राम सिंह ने भी कहा की जब भी जरूरत पड़ेगी मेरा मदद जारी रहेगा ।उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने ओ आई सी साहब से आग्रह किया की जिस सैनिकों का शुगर की जांच करनी है तो उसे सुबह आते ही उसका सैंपल ले लिया जाय न की डाक्टर के लिखने का इंतजार किया जाय जिसपर ओ आई सी सहन ने हां में जवाब दिए ।
संघ के सभी अधिकारियों नेआने और जाने वाले सभी स्टॉफ को सैनिक संघ बक्सर की तरफ से हार्दिक बधाइयां दी तथा ई सी एच एस को हर तरह से मदद करने का वचन दिए । अंत में अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी द्वारा समारोह समापन की घोषणा कर दी गई । मौके पर डाक्टर रितेश चौबे, श्री नंद जी चौबे, सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय, उपाध्यक्ष जे पी सिंह, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, चेयरमैन अलख
नारायण श्रीवास्तव, उप चेयर मैन संजय पाठक संयोजक राम नाथ सिंह, उप कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह
मीडिया प्रभारी तारा बाबू,सूबेदार मेजर ललन प्रसाद साहू के के मिश्रा, लाल बिहारी प्रसाद , धनंजय दुबे एवम संघ के सैकड़ों साथी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!