जिला आपदा प्रबंधन शाखा, बक्सर दिनांक 04.10.2025 से 07.10.2025 तक
आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और बिहार मौसम सेवा केन्द्र, पटना द्वारा बक्सर जिला अंतर्गत दिनांक 04.10.2025 से 07.10.2025 तक भारी वर्षा, वज्रपात (बिजली गिरना), 30-50 km/h की गति से हवा के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। ऐसे में गंगा नदी एवं विभिन्न जलक्षेत्र में जलस्तर वृद्धि, जलजमाव, फ्लैश फ्लड (Flash Flood) जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
*जिला प्रशासन बक्सर आप सभी आम जनता से अपील करता है कि निम्न निर्देशों का पालन करें*
अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
छोटे बच्चे को तालाब/पोखर/पईन/नहर में जल-क्रीड़ा एवं स्नान करने से रोकें।
किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर आधारभूत संरचना के नीचे शरण ना लें।
तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे नागरिक ऊँचे स्थान पर रहें, तो बेहतर है।
नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल श्रोत से दूर रहें।
खुले खेतों में वर्षा और वज्रपात के समय कृषि कार्य ना करें।
पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, खुले में ना बांधे।
किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना को तत्काल सूचना दें।
किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, बक्सर के दूरभाष नंबर-06183223333 पर दी जा सकती है।
“आपदा नहीं होगी भारी, यदि पूरी हो तैयारी”