बक्सर 2 अक्टूबर को कायस्थ परिवार बक्सर के जिला कार्यालय में देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी एवं महात्मा गांधी जी की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन कायस्थ परिवार के महासचिव राजेश सिन्हा तथा कार्यालय प्रभारी वैदेही श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महानुभावों की तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके की गई तथा दोनों महानुभावों को केक काटकर जयंती धूमधाम से मनाई गई साथ ही साथ बच्चों के बीच उनके तैल्यचित्र पर चित्रकला की प्रतियोगिता भी कराई गई । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार धनु लाल प्रेमातुर ,सिद्धेश्वरानंद बक्सरी की गरिमा मयी उपस्थिति रही जिन्होंने अपने संबोधन में कहा की शास्त्री जी का जन्म मुगलसराय में हुआ था जिनका घरेलू नाम नन्हे भी था वह भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए तथा शास्त्री जी द्वारा जो डिग्री प्राप्त किया गया था उनका नाम भी शास्त्री ही था वे कांग्रेस सरकार में कई अहम पद का भी निर्वहन किया जैसे रेल मंत्री ,परिवहन एवं संचार, वाणी औद्योगिक तथा गृह मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके थे जो बाद में चलकर 1964 से 1966 म तक देश के द्वितीय प्रधानमंत्री के पद पर स्थापित हुए जिनको मरणोपरांत 1966 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से राम प्रतीक जी ,राम कृपाल श्रीवास्तव,, रंजीत कुमार, शिवम पांडे, सत्येंद्र कुमार ,विकास कुमार ,ओमप्रकाश, राजकुमार, विकासराजश्रीवास्तव,रामजतन ,दीपक, एवं प्रतीक केसरी के साथ साथ ही अन्य समाज सेवी की उपस्थिति रही।