Tue. Apr 28th, 2026

सम्मानित साथियों

बड़े अपार हर्ष के साथ कहना है की आज 3 अक्टूबर 2025 को आई ई एस एम बक्सर के जुझारू और कर्मठ जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी आई ई एस एम के चेयरमैन मेजर जनरल सातबीर, सिंह सेना मेडल से दिल्ली मे जाकर मिले हैँ और उन्हें आई ई एस एम बक्सर की तरफ से अंग वस्त्र, बुके और माल्यार्पण से सम्मानित किए. साथ ही साथ आई ई एस एम के जनरल सेकरेटरी लेफ्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय एवम मुख्य लिपिक सूबेदार देवी दयाल साहब को भी अंग वस्त्र, बुके और माल्यार्पण से सम्मानित किए. साथियों जनरल सतवीर सिंह साहब से मुझे भी वीडियो कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करने का शुभावशर प्राप्त हुआ. बक्सर आई ई एस एम का प्यार पाकर जनरल साहब काफी प्रभावित हुए और बक्सर जिला के सभी सैनिकों एवं विरंगनाओं को हार्दिक बधाइयाँ दी. साथियों हमने जनरल साहब को बक्सर मे आने का न्योता भी दे दिया है तथा उन्होंने हां भी भर दी है. बस संगठन को एक सही दिन का चुनाव करना है जो चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब और आप सभी के समर्थन से किया जाएगा. उन्होंने भविष्य मे भी हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया है. इस सराहनीय कार्य के लिए अध्यक्ष महोदय सूबेदार हरेंद्र तिवारी साहब को कोटि कोटि अभिनंदन और वंदन है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!