मेडिएशन फॉर द नेशन कार्यक्रम, 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के सफल आयोजन, विधिक सहायता प्रतिरक्षा प्रणाली, बक्सर के अधिवक्ताओं, नालसा द्वारा निर्देशित, आशा योजना, साथ ही ट्रांसजेंडर के उत्थान हेतु नालसा द्वारा चलाई जा रही सितारा योजना , मतदाता पहचान पत्र से संबंधित योजनाओ के सफल कार्यान्व हेतु माननीय श्री हर्षित सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर द्वारा अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक की गईl जिसमें इन योजनाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु माननीय अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पैनल अधिवक्ता को दिशा निर्देश दिया गयाl मौके पर श्रीमती नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा संचालित सभी योजनाओ के बारे में उपस्थित अधिकारियों से सहयोग करने की अपील की गईl बैठक में प्रधान न्यायाधीश, श्री मनोज कुमार प्रथम, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, बक्सर, प्रतिरक्षा प्रणाली के मुख्य अधिवक्ता विनय कुमार सिंहा, कुमार मानवेंद्र, संजय कुमार चौबे, अभिनव वशिष्ट, विकास यादव आदि उपस्थित थेl