Fri. Apr 24th, 2026

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन वन एवं पर्यावरण विभाग के द्वारा किया गया।

जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीआकाश चौधरी के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया।

साथ ही पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा आयोजित परिचर्चा का विषय, पौधशाला सृजन एवं सघन वृक्षारोपण, पर राज्य स्तर से लाईव संचालित कार्यक्रम में जिले के जल जीवन हरियाली से संबंधित सभी विभाग के साथ परिचर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, निदेशक डीआरडीए लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक जल जीवन हरियाली, जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नमामि गंगे, ग्रामीण विकास विभाग एवं वन विभाग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!