माननीय मंत्री उद्योग विभाग बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार लघु उद्यमी योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त का वितरण समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी में किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर सम्मिलित हुए।
बिहार राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लघु उद्यम की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रूपये का अनुदान तीन अगल-अलग किस्तों में दिया जाना है।
प्रथम किस्त की राशि का उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बाद द्वितीय किस्त के रूप में 01 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इस राशि की उपयोगिता के आधार पर तृतीय एवं अंतिम किश्त के रूप में 50 हजार रूपये की राशि लाभुक को दी जायेगी।
इस योजना के तहत बक्सर जिला में वर्तमान वित्तीय वर्ष-2024-25 में कुल-790 लाभुकों स्वीकृति दी गई। जिसमें 700 लाभुको को तीन दिवसीय प्रशिक्षण करने के उपरान्त माननीय मंत्री उद्योग विभाग बिहार के द्वारा बिहार के 20106 लाभुको के खाते में प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया गया।
जिसमें बक्सर जिला अन्तर्गत 453 लाभुको के खाते में प्रथम किस्त की राशि 50000 रूपये NEFT/RTGS के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई।
बक्सर जिलान्तर्गत जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा उपस्थित सभी लाभुको को सांकेतिक रूप से प्रथम किस्त की राशि का स्वीकृत्यादेश प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लाभुको को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुरे मनोयोग से उद्योग स्थापना करने का सुझाव दिया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर एवं कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित थे।