Thu. Apr 23rd, 2026

15 जुलाई को अहिरौली के गंगा घाट पर होगा भव्य गंगा आरती समारोह – बिहार में पहली बार पांच पंडा महाराज करेंगे महाआरती, राजकुमार चौबे बोले – गंगा मैया सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं।

कार्यक्रम में भोजपुरी के लोक गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

 

बक्सर : बक्सर जिले के अहिरौली गंगा घाट पर 15 जुलाई को सायं 06 बजे एक भव्य महाआरती का आयोजन होने जा रहा हैं। यह आयोजन मां गंगा दल सेवा समिति एवं विश्वामित्र सेना के संयुक्त तत्वावधान में, स्थानीय गंगा समिति के 142वें रविवार के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर बिहार में पहली बार एक साथ पांच पंडा महाराजों द्वारा गंगा मैया की महाआरती संपन्न कराई जाएगी। आयोजन में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आरती में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर श्री राजकुमार चौबे ने कहा, गंगा मैया सनातन संस्कृति की जीवनरेखा हैं। अहिरौली जैसे ऐतिहासिक स्थल पर इस प्रकार की महाआरती केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। विश्वामित्र सेना का उद्देश्य ही सनातन पुनर्जागरण है, और यह आयोजन उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!