Thu. Sep 17th, 2026

गृहरक्षकों के चयन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित स्थल का आज दिनांक 03 मई 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

गृहरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस केंद्र बक्सर में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 04:00 बजे से कराया जायेगा।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी बक्सर को निर्देश दिया गया कि शारीरिक दक्षता की तिथि एवं समय का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार पूर्व में ही कराना सुनिश्चित करेंगे।

अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि पुलिस केन्द्र परिसर में ही 02-03 बेड वाले वातानुकूलित हीट वेव डेडिकेटिड कमरा तैयार हालत में रखेंगे। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

जिला समादेष्टा को निर्देशित किया गया कि अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों के वाहनों की पार्किंग हेतु उचित स्थल चयन करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी बक्सर को शारीरिक परीक्षा हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!