Sun. Apr 19th, 2026

अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला कमेटी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखुभाई दलसानिया की सहमति से यह घोषणा की।

जिला कमेटी में 33% महिलाओं को विशेष रूप से स्थान दिया गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है की समर्थ भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है और इसीलिए देश की संसदीय व्यवस्था में श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का बिल पास किया गया और इसे संगठन में भी लागू किया गया है।इसके साथ ही जिला कमेटी में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ साथ समाज के सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व देते हुए क्षेत्रीय संतुलन को भी साधने का भरपूर प्रयास किया गया है। जिला कमेटी में सबको समायोजित करने का प्रयास भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र प्रदान कर उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामना दिया और साथ ही कहा की इस कमेटी के नेतृत्व में बक्सर जिले में भारतीय जनता पार्टी सबका साथ — सबका विकास –सबका प्रयास — और बक्सर में NDA का विकास के मूलमंत्र के साथ और सशक्त होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के चारों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भारी मतों से विजय प्राप्त करेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामना दी। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित घोषणाएं की गई हैं:-

जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिसमें निर्भय राय, इंद्रजीत बहादुर सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, अनिल पांडेय, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, पुनीत सिंह, और रमेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है

जबकि तीन जिला महामंत्री बनाया गया है जिसमें लक्ष्मण शर्मा ,धनंजय त्रिगुण, विनोद राय को जिला महामंत्री मनाया गया है

 

ओम ज्योति भगत, सुधा गुप्ता, भुटेली तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, दिलीप चन्द्रवंशी, अरविन्द पासवान, संध्या पांडेय,रेखा देवी को जिला मंत्री की जिम्मेवारी दी गई है

वहीं उमाशंकर पांडेय को जिला कोषाध्यक्ष , राजकुमार कुंवर को जिला सह कोषाध्यक्ष

सुनील सिंह को जिला कार्यालय मंत्री तथा बटेश्वर मिश्रा को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी

सुशील राय, ,अनु तिवारी, हरेंद्र ठाकुर, श्रीकांत तिवारी,बिमलेश सिंह,, प्रमोद मिश्र, शक्ति राय, सतीश दुबे ,दीपक पांडेय, अशोक राम, संजय साह को दी गई है।

जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय उमा को पुनः मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!