Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर के शांति नगर सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग की अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में एक शानदार शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।

हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों का जोश और शिव भक्ति का जज़्बा देखने लायक रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शिव विवाह की भव्यता को महसूस किया। वही महाशिवरात्रि के अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भक्ति गीत, शिव वंदना और अन्य चीजें शामिल हैं। ये आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संचार कर रहा है।

शिवरात्रि से पहले ही शांति नगर की गलियों में शिव आराधना की गूंज सुनाई देने लगी हैं और भक्तों की आस्था ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। ये आयोजन ने न केवल धार्मिक महत्व को रेखांकित कर रहा बल्कि स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!