Tue. Apr 21st, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह एवं पूर्व मंत्री श्री विद्या कर कवि की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी का अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन माल्यार्पण कर मनाई गई

जिला डॉ मनोज पांडे ने अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री कृष्णा बाबू के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के कांग्रेस के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा बाबू ने गरीबों के लिए लाठी तक खाई श्री कृष्णा बाबू जमींदारी प्रथा को समाप्त अहम रोल अदा किया एवं ब्रिटिश हुकूमत के जबरदस्त विरोधी थे उनकी छाया से भी दूर रहते थे और लोगों के भी सलाह देते थे बिहार के आन बान शान के रूप में पदस्थापित थे उनके प्रथम प्रथम कार्यकाल कार्यकाल में जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर सभी के दुख सुख के साथी बनकर जनता की सेवा किया अधूरे सपने को पूरा करने का हम सभी संकल्प ले

डॉ पांडे स्वर्गीय विद्या कर कवि की पुण्यतिथि पर बताया कि भारत के आजादी की लड़ाई में उनका अहम योगदान था स्वर्गीय विद्या कर कभी बिहार के राज्य के कई मंत्रालय में मंत्री रहे जिन्होंने बिहार राज्य के राजनीति के पटल पर एक साफ सुथरी के नेता के रूप में अपनी पहचान बनाएं उन्होंने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष के रूप में बिहार में साफ सुथरी राजनीति का जबरदस्त समर्थन करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी को सशक्त एवं जुझारू बनाने में भी रोल अदा किए थे

उक्त अवसर पर स्थानीय नेताओं में संजय कुमार दुबे अजय यादव बबन तुरहा पिंटू शर्मा आर्य समाज जिला प्रबंधक रामकुमार जायसवाल भंवर तुरहा संजय यादव मुन्ना तुरहा विमल तुरहा सहित मुख्य थे कार्यक्रम का समापन जिला कांग्रेस कमेिटी प्रभारी अजय यादव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!