Sun. Apr 19th, 2026

महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बक्सर के सेवा बस्ती में चलाए जा रहे सभी निशुल्क शिक्षा केंद्र, ग्रामीण क्षेत्र के केसठ में सैकड़ो बच्चों के बीच झंदोतोलन एवं पठन-पाठन की सामग्री , तिरंगा झंडा एवं मिष्ठान का वितरण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

 

वहीं शाहाबाद संयोजक रवि राज ने ने बताया कि महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर इस गणतंत्र दिवस के पर हम सब हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा बस्ती में अपने संगठन के माध्यम से बच्चों में पठन सामग्री , तिरंगा झंडा एवं मिष्ठान वितरण करते आ रहे हैं।

वही केसठ नि:शुल्क शिक्षा केंद्र पर संचालक विजय शंकर सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, विजय शंकर सिंह, विजय केसरी, रहमत अंसारी, हरिशंकर दुबे, ऋषभ राज, करण, मधुबाला ,खुशबू कुमारी कविता कुमारी, यशवीर कुमार ,शिवजी महतो, रवि कुमार ,हिमांशु कुमार बबलू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!