जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, आई0टी0आई0 परिसर, चरित्रवन, बक्सर में दिनांक 01 फरवरी 2025 को 10:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक मेगा एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा एक दिवसीय नियोजन मेला में 25 से अधिक निजी कम्पनियाँ भाग ले रही है। जिसमें 2000 से अधिक रिक्त प्राप्त है। अब तक प्राप्त रिक्ति के अनुसार National career service (NCS) Registration/Help Desk, Utkarsh Small Finance Bank, Quesscorp Pvt. Ltd, Samavesh Finserve Pvt. Ltd, Welspun India Ltd, Nava Bharat Fertilizer Ltd, Zomato, SIS Security, Shiv Shakti Agritech Ltd, Acaryo India, Fusion Micro Finance, Swadeshi Amar Pharma, National Insurance Company Ltd, OSS Placement Ltd, Vivek Skill Mission, ICICI Prudential Ltd, Rozgar Dhaba, Rajray Securex Pvt Ltd, Vlead Staffing Pvt Ltd, Ayanat, Lic, Aamdhane Pvt Ltd, Greentas Pvt Ltd Geega Corpsol, Sanvi Green Tech Pvt Ltd, Delhivery, Skillzdesk pvt Ltd, G4S Security, HRVS India Pvt Ltd इत्यादि कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति किया जायेगा। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क होगी।*
*मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। मेले में National Career Service Centre for Differently Abled, L&T Construction Skills Training Centre Buxar, Jila Udyog Kendra, NIELIT, RSETI, DRCC, Nehru Yuva Kendra, Labour Resource Department इत्यादि से संबंधित स्टॉल लगाकर युवाओं की काउंसिलिंग भी की जायेगी।*
*नियोजन मेला की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर श्री अनिश तिवारी ने मेले में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील किया है कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मेले में भाग लेने हेतु अपना निबंधन किसी भी कार्यालय दिवस को कार्यालय में सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा, पासर्पोट साइज फोटो के साथ आकर करा सकते है एवं मेला की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावे मेले या किसी भी नियोजक से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मोबाईल नम्बर 9661920182 पर संपर्क कर सकते है।