Sun. Apr 19th, 2026

आगामी 28.01.25 किला मैदान बक्सर में होने वाली एनडीए की कार्यकर्ता सम्मेलन को सफलीभूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.01.25 को भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय अहिरौली में एक बैठक आहूत की गई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी,मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

बैठक में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने सम्बोधन में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों एवं वहां नियुक्त सम्मेलन प्रभारी को दायित्व देते हुए कहा की एनडीए की कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण सम्मेलन है इसलिए हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सम्मेलन में अपेक्षित लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें।

बैठक में मुख्य रूप से राजवंश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष,रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, मनोज पाण्डेय, पूनम रविदास, राज़ू कुशवाहा, इंदु देवी,मिना सिंह कुशवाहा,ओमज्योति भगत, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी, सुनील राम मुख्यालय प्रभारी, धनंजय राय, धनंजय त्रिगुण,सतीष दुबे,दीपक पांडेय, मिठाई सिंह, विंध्याचल सिंह,भरत प्रधान, राजेश सिन्हा, पुनीत सिंह,लक्षमण शर्मा,अमित पांडेय,अजय भट्ट तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!