Fri. Apr 17th, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर की संगठनात्मक बैठक सिविल कोर्ट बक्सर के पुरानी बार भवन में की गयी जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन शशी भूषण राय के द्वारा किया गया।

बैठक में अधिवक्ताओं की समस्या के साथ साथ पार्टी हीत में अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव संगठन का सिपाही ओमप्रकाश भुवन जी को किया है और उनके नेतृत्व में अबकी बार बक्सर जिला के चारों विधानसभा एन डी ए के झोली में जायेगा जिसके लिए विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पाहार से सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है, बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र यादव, प्रमिला पाठक, सुशील पाठक, गोपाल चौधरी इन्द्र देव राय विरेंद्र सिंह संतोष उपाध्याय मनोज श्रीवास्तव मो० अजहर, अनिल श्रीवास्तव मनोरंजन पाठक के अलावे अनेकों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!