Thu. Apr 23rd, 2026

आज आईटीआई फील्ड बक्सर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित पाण्डेय जी के द्वारा असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण , मकर संक्रांति भोज सह नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सम्मान कार्यकर्म का विशाल आयोजन हुआ कार्यकर्म में मुख्य अतिथि भाजपा बक्सर 33 के लोकप्रिय नेता सह प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश कुमार तिवारी और पूर्व मंत्री बिहार सरकार संतोष कुमार निराला थे कार्यकर्म में विशिष्ट अतिथि एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष रहें !!

कार्यकर्म का संचालन दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बक्सर ने किया !!

कार्यकर्म की शुरुआत श्री रामलल्ला की आरती और दीप प्रजवल्लन से हुआ इसके बाद सभी गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र और माला से मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी जी और श्री अमित पांडेय ने स्वागत किया इसके बाद हजारों की संख्या में उपस्थित गरीबो को कंबल वितरण किया गया और दही चूड़ा का भोज हुआ !! कार्यकर्म को संबोधित करते हुए बक्सर लोकसभा के नेता श्री मिथिलेश तिवारी ने कहा इस तरह का आयोजन गरीबों के हित में है हमारी सरकार गरीबों के हित में अनवरत कार्य कर रही है उन्होंने कार्यकर्म के आयोजक श्री अमित पांडेय जी को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया !!

पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए मजबूती से चारो सीट को जीतेगी

कार्यकर्म को एनडीए के सभी चारो जिलाध्यक्ष ने भी संबोधित किया !!

कार्यकर्म में भाजपा जदयू लोजपा हम रालोसपा के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता उपस्थित रहें साथ ही साथ बक्सर विधानसभा के हजारों की संख्या में ग्रामीण बंधु माता बहन अभिभावक की उपस्थिति कार्यकर्म में रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!