Mon. Apr 20th, 2026

भाजपा लीगल सेल बक्सर के जिलाध्यक्ष एवं कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अपनी माँ स्वर्गीय अनारकली देवी की चौथी पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गाँव चमिली एवं रामरेखाघाट बक्सर पर शिवभजन के साथ साथ सैकड़ों गरीब लाचार विधवा असहाय महिला एवं पुरुषों को साड़ी एवं कंबल वितरण किया गया । बता दें कि स्व० अनारकली देवी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं उन्होंने अपनी जीवन काल में प्रत्येक दिन रामरेखाघाट बक्सर में गंगा स्नान पूजा पाठ दान पुन करतीं थीं तथा उनकी हार्दिक इच्छा थी कि उनके मरने के बाद गरीब असहाय लोगों को सेवा भाव से मदद किया जाय।

पुण्यतिथि पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम में कायस्थ परिवार के संरक्षक साहित्य कार वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक श्री धनु लाल प्रेमातुर विजयानंद वर्मा विकास राजश्रीवास्तव आकाश राज श्रीवास्तव आलोक बर्मा अखिलेश विश्वेश ऊर्फ वीसु शोभा श्रीवास्तव मीरा वर्मा राकेश यादव गुलाब यादव गोपाल यादव लक्ष्मण रजक उमेश रजक शीला देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!