बक्सर-सिविल कोर्ट बक्सर के प्रांगण में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन प्रमिला पाठक के द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि भारतरत्न श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी के 100 वें जन्म दिन के अवसर पर समरसता संकल्प दिवस के रूप 21 दिसम्बर से 25.12.2024 तक भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के द्वारा कैम्प के माध्यम से नि: शुल्क सुबे की जनता को कानुनी सलाह दी जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से मनोज कुमार श्रीवास्तव , शशी भूषण राय सुशील पाठक बरमेश्वर सिंह रविशंकर सिंह विरेंद्र सिंह इन्द्रदेव राय गोपाल चौधरी रामकृपाल श्रीवास्तव रवि लाल उपस्थित रहे।