Fri. Apr 17th, 2026

आई ई एस एम,बक्सर की मीटिंग
आई ई एस एम , बक्सर की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मां मुंडेश्वरी अस्पताल में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की । जिला के सभी प्रखंड से लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिए । अध्यक्ष महोदय द्वारा सैनिकों को मिलनेवाली हर सुविधाओं से अवगत कराया गया । वहीं संगठन के चेयरमैन डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने सैनिकों के मनोबल को बढ़ाते हुए 15 अगस्त को बड़ी धूम धाम से मनाने के लिए प्रेरित करते हुए तन , मन और धन से मदद करने का आश्वासन दिए । 15 अगस्त को विशिष्ठ अतिथि के रूप में बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी रहेंगे । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने कहा कि जरूरत है सैनिक एकता और जागरूकता अभियान को हर प्रखंड स्तर और गांव गांव तक युद्ध स्तर पर चलाने की । जिस तरह से हमारी बिहार सरकार सैनिकों के हर वेल फेयर को अनदेखा कर रही है । मिशाल के तौर पर बी एम पी 16 बटालियन की भर्ती को बंद करना, सैप की भर्ती को बंद करना , बक्सर जिला के सैनिकों की 50 डिसमिल जमीन की मांग जो 20 वर्षों से चली आ रही है अभी तक नहीं देना , केंद्रीय विद्यालय के लिए अभी तक कोई जमीन नहीं देना , केंद्र सरकार से मिलने वाली शराब की सुविधा को बंद कर देना । ये सभी सरकार की तानाशाही रवैया को दर्शाता है । परंतु अब हमारे सैनिक अपनी हक की लड़ाई स्वयं लड़ेंगे । सभी सैनिकों ने एक स्वर में आक्रोसता के साथ हुंकार भरते हुए कहा कि अगर सरकार हमारी इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो बक्सर जिला के सैनिक आंदोलन जा रूप लेंगे । जिसके द्वारा हमारा कार्य होगा वहीं हमारा नेता होंगा और उसे हम पूर्ण समर्थन देंगे । सभी सैनिकों ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब और पी सी डी ए अधिकारी माननीय मनोज साहब की काफी सराहना की जिन्होंने बक्सर ही नहीं बक्सर द्वारा देश को हर कोने के सैनिकों को लगभग 3 करोड़ रुपए दिलाए । बहुत से सैनिकों ने आई ई एस एम की सदस्यता ग्रहण की ।
इन सभी मांगों को लेकर पिछले सप्ताह में रक्षा सचिव नितिन चंद्र साहब, रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह मुख्य मंत्री माननीय नीतीश कुमार जी, एवं आई ई एस एम के चेयरमैन मेजर जनरल सतबीर सिंह साहब को पत्र दे दिया गया है । कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, और उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह द्वारा पैसे के लेखा जोखा का बीबरन बताया गया । महा सचिव कैप्टन श्री निवास ने डी एस पी एकाउंट के बारे में विस्तृत जानकारियां दी ।
सभा में उपस्थित गार्जियन के रूप में कैप्टन संत किशोर पांडेय, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, कैप्टन श्रीकांत उपाध्याय, सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह, सचिव हरेंद्र मिश्रा, उप चेयरमैन सूबेदार बलिराम मिश्रा , सूबेदार गणेश सिंह द्वारा अपना अलग अलग विचार दिया गया ।नारी शक्ति के रूप में नारी टीम के अध्यक्ष वीर नारी रिंकी देवी ने भी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए और वीरांगनाओं को जोड़ने का आश्वासन दिए । भारत माता की जय , वंदे मातरम, पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब जिंदाबाद, जनरल सतबीर सिंह जिंदाबाद, पी सी डी ए अधिकारी मनोज सिंह जिंदाबाद, कामेश्वर पांडेय जिंदाबाद, मेजर पी के पाण्डेय जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया । अंत में मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर उपस्थित सूबेदार मेजर द्वारिका पांडेय, सूबेदार मेजर आई डी सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, सूबेदार राधा मोहन पासवान, सूबेदार धतूरी राम, राम इकबाल सिंह, अंबिका राय, ललन चौबे, सुदामा प्रसाद दुसाध, रवि कांत राय, श्री किशन लाल, कैप्टन आर सी पाल,लाल बिहारी प्रसाद,
सुनील सिंह, सीता राम साहू, जग नारायण साहू, गजेन्द्र तिवारी, उमा शंकर शर्मा, नारद यादव, राजेंद्र तिवारी, राम आशीष सिंह, ललन सिंह, बीरेंद्र प्रसाद , धनंजय दुबे , अरविंद पांडेय, वीर नारी रिंकी देवी, प्रभावती देवी उर्मिला देवी और सैकड़ों पूर्व सैनिक
निवेदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!