Wed. Apr 22nd, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित जिलें अंतर्गत सभी चारों विधान सभा के लिए गठित 188 सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र बक्सर में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का द्वीप प्रज्जवलित कर उदघाटन किया गया।*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में कराने में सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के दायित्वों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी निर्वाचन लोक सभा 2024 में मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निदेशित किया गया एवं जिलें का भी0टी0आर0 (मतदान प्रतिशत) 70 से 75 प्रतिशत करने का भी लक्ष्य दिया गया।*

*पी0पी0टी0 के माध्यम से सभी उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।*

*प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, उत्पाद अधीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!