Wed. Apr 22nd, 2026

डुमराँव अनुमण्डलीय कोर्ट के कैम्पस में बीजेपी लीगल सेल की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता बीजेपी लीगल सेल डुमराँव अनुमण्डल के संयोजक मारकण्डेय पाठक व संचालन रमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि लीगल सेल के जिला प्रभारी कमलेश दत्त पाण्डेय, बीजेपी लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे! बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर लीगल सेल की संगठन को मजबुत बनाने पर जोर दिया गया साथ ही साथ पटना में लीगल सेल के अधिवक्ताओं की महासम्मेलन में भाग लेने व जिला कार्यसमिति करने को लेकर चर्चा की गयी! बैठक के दौरान जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि हमेशा से संगठन को मजबुत बनाने व चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित कराने में लीगल सेल की अहम भूमिका रही है और आगे भी रहेगी और अगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए लीगल सेल संकल्पित है! बैठक में मुख्य रूप से ओम देव सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, शशी भूषण राय,जय नाथ राम, मनोरंजन पाठक,अनिल कुमार श्रीवास्तव,बसंत चौबे, सुशील कुमार पाठक, सुनील कुमार पाण्डेय, राणा संजय सिंह, बाल अरुण, सुरेन्द्र सिंह, ओम ज्योति भगत,बबीता देवी, त्रिलोकी कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!