Sat. Apr 18th, 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस दिनांक 9 नवंबर 2023 के उपलक्ष में आज माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बक्सर – सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर आनंद नंदन सिंह द्वारा जिले में कार्यरत वर्ष 2023 हेतु जिला प्राधिकार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पैनल अधिवक्ता में से बेस्ट पैनल अधिवक्ता श्री कुमार मानवेंद्र साथ ही पैरा लीगल वालंटियर के रूप में कार्य करने वाले सभी में से बेस्ट पैरा लीगल वालंटियर अनीशा भारती को प्रशस्ति पत्र देकर मौक़े पर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट वालंटियर के रूप में पूरे बिहार राज्य से बक्सर जिले में कार्यरत सुंदरम कुमार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर माननीय प्रभारी सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें अपने बेहतर कार्यों के लिए पूरे बिहार राज्य से बेस्ट स्टूडेंट पीएलबी चुना गया है। इसके साथ ही विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जननायक कर्पूरी ठाकुर ला कॉलेज में किया गया । इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र द्वारा कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश, नालसा के मुख्य संरक्षक एवं सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ न्यायाधीश कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं।लोक अदालत द्वारा किये गए निर्णय को एक नगर न्यायालय का निर्णय माना जाता है और यह सभी पक्षों के लिए अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसके निर्णय के खिलाफ किसी भी न्यायालय के समक्ष कोई अपील नहीं होती। सभी तबकों तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रचलित व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने होंगे जैसे-प्रत्येक विधि कालेज,विधि विश्वविद्यालय को संसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर कुछ चयनित क्षेत्रों को गोद लेना चाहिए एवं विधि सेवाये उपलब्ध कराने का प्रयास करना होगा,विधिक सेवा से जुड़े एनजीओ को प्रोत्साहन करना होगा,निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने वाले वकीलों का एक अलग कैडर होना चाहिए जिन्हें प्रशिक्षण प्रोत्साहन के साथ उचित सैलरी मिले, मदयस्थता,विधिक परामर्श केंद्र, ग्राम पंचायत को बढ़ावा देना होगा,लोगों की जागरूकता को बढ़ाना होगा,विधिक सेवा उपलब्ध कराने वाली सभी निजी एजेंसियों को नि:शुल्क विधिक सेवाओं के मामलों से जोड़ना होगा। मौके पर जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अल्बर्ट, प्रभारी विधि सहायता केन्द्र राजेश कुमार सिंह, व्याख्याता अखिलेश मंडल, कुमार देवेंद्र, और उपेंद्र कुमार सिंह, विधिक स्वयंसेवक अंशु कुमारी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!