Sat. Apr 18th, 2026

बीजेपी लीगल सेल को मजबूत बनाने वो श्रद्धेय स्व० कैलाश पति मिश्र जी की पूण्यतिथि 3.11 2023 को मनाने को लेकर लीगल सेल के जिलाध्यक्ष श्री सुमन श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सिविल कोर्ट बक्सर के बार भवन में बैठक की गयी तथा बैठक की संचालन अधिवक्ता शशिभूषण राय के द्वारा किया गया! बैठक में विशेष अतिथि के रूप में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता केदार तिवारी जी एवं सिविल कोर्ट बक्सर के सचिव विन्देश्वरी पाण्डेय जी उपस्थित रहे! बैठक में लीगल सेल के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव जी के अलावा बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सिविल कोर्ट के सचिव जी के द्वारा लीगल सेल को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही साथ श्रद्धेय स्व० कैलाश पति मिश्र जी 11 वीं पूण्यतिथि मनाने को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में उपस्थित होने के लिए आहवान किया गया! उक्त बैठक में अधिवक्ता मनोरंजन पाठक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र चौबे, बंसत कुमार चौबे, इन्द्रदेव राय, विरेन्द्र सिंह, प्रमिला पाठक, संगीता कुमारी, मीरा कुमारी, रजनीश श्रीवास्तव, गोपाल चौधरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, जनार्दन दूवे एवं अन्य लीगल सेल के सदस्य उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!